Doordrishti News Logo

जोधपुर, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी द्वारा उम्मेद अस्पताल को 12 ऑयल हिटर भेंट किए गए। उम्मेद अस्पताल की अधीक्षक डॉ रंजना देसाई ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी की बेटी का प्रसव उम्मेद अस्पताल में होने के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा दी गईं उत्कृष्ठ सेवाओं की सराहना करते हुए नवजात दोहिते के नाम पर मरीजों के सर्दी के प्रकोप से बचने के लिए जन हितार्थ 12 ऑयल हिटर भेंट किए गए।  इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की एडीशनल सॉलीसीटर जनरल ऑफ इंडिया ऐश्वर्या भाटी भी उपस्थित थी। अस्पताल प्रशासन द्वारा न्यायाधीश का आभार प्रकट किया गया।

Related posts: