Doordrishti News Logo

जोधपुर,शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने एवं आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य को लेकर नगर निगम उत्तर एवं जोधपुर रनर ग्रुप की ओर से शनिवार को हेरिटेज रन का आयोजन किया गया।

heritage-run-organized-to-bring-health-awareness

घंटाघर से रवाना हुई इस रैली को महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा परिहार एवं निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह हेरिटेज रन विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस घंटा घर पर आकर सम्पन्न हुई।

महापौर कुंती देवड़ा ने बताया कि स्वच्छता को दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित करने के लिए आमजन में जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में लोगों को स्वच्छता एवं हेल्थ अवेयरनेस का संदेश देने के लिए जोधपुर रनर ग्रुप के साथ मिलकर नगर निगम उत्तर मिलकर हेरिटेज रन का आयोजन किया गया।

heritage-run-organized-to-bring-health-awareness

देवड़ा ने बताया कि यह हेरिटेज रन घंटाघर से रवाना हुई जो नई सड़क, हाई कोर्ट रोड, पावटा चौराहा से होते हुए वापिस घंटा घर पर आकर समाप्त हुई। हैरिटेज रन के दौरान आम जन को स्वच्छ जोधपुर, स्वस्थ जोधपुर एवं हरित जोधपुर का संदेश दिया गया। इस अवसर पर निगम अधिकारी गण एवं पार्षद गण मौजूद थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026