दिव्यांग पोते के इलाज के लिए भोपे का सहारा इलाज हुआ नहीं,जेवर नगदी हड़प लिए

जोधपुर(डीडीन्यूज),दिव्यांग पोते के इलाज के लिए भोपे का सहारा इलाज हुआ नहीं,जेवर नगदी हड़प लिए। शहर के निकट बनाड़ स्थित जाजीवाल गहलोता गांव में एक महिला को भोपे ने इलाज के नाम पर ठगी करते हुए जेवर नगदी हड़प लिए। महिला को अपने दिव्यांग पोते के लिए भोपे को सहारा लेना भारी पड़ गया। छह माह तक भोपा महिला से जेवर नगदी लेता रहा, मगर पोता सही नहीं हो पाया। पीडि़ता ने अब भोपे के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि जाजीवाल गहलोता की रहने वाली मंजूदेवी पत्नी ओमप्रकाश दर्जी के साथ यह ठगी हुई। उसके अनुसार उसका एक पोता शारीरिक रूप से चलने में अक्षम है। गांव के किसी व्यक्ति ने बताया कि करवड़ के नगरिया का एक व्यक्ति भोपा है जो उसके दिव्यांग बच्चें का इलाज कर सकता है।

अस्पताल से मोबाइल चोरी,होटल से ट्रक चालक का मोबाइल पार

वह भोपे के संपर्क में आई अपनी पीड़ा को बताया। तब भोपे ने इलाज के नाम पर उसके पोते पर कई बार झाड़ फूंक किए। उसके घर पर भी आया गया और फिर रकम को ऐंठना शुरू कर दिया। उसने छह माह में पोते को सही करने की बात की थी,मगर समय निकलने के बावजूद उसका पोता सही नहीं हो पाया। छह माह के दरमियान भोपे ने उससे हजारों रुपए और सोने चांदी के जेवरात हड़प लिए। वापिस लौटने के नाम पर आनाकानी करने लगा। अब मंजूदेवी ने भोपे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।