Doordrishti News Logo

तारपीन तेल पीने से बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),तारपीन तेल पीने से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत। शहर के माता का थान स्थित अशोक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने भूल से तारपीन का तेल पी लिया। तबीयत बिगडऩे पर एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी बाद में मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें – उत्पाद रैटिंग के जाल में फंसा युवक 25 लाख गवां बैठा

उसके भाई की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।पुलिस ने बताया कि माता का थान स्थित अशोक कॉलोनी गली नंबर 2 निवासी 45 साल के अचल सिंह पुत्र गोपालसिंह चौाहान ने भूल से घर में तारपीन तेल का सेवन कर लिया।

तबीयत बिगडऩे पर परिजन ने उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके भाई मुकेश सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।