जोधपुर मंडल में लगाया हेल्थ चेकअप’ कैंप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल में लगाया हेल्थ चेकअप’ कैंप। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में अधिकारियों के स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘एक्जीक्यूटिव हेल्थ चेकअप’ कैंप का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभाकक्ष आयोजित शिविर का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने किया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस
आर बुनकर के निर्देशन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य व्यस्त दिनचर्या के बीच अधिकारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय पर बीमारियों की पहचान सुनिश्चित करना रहा। जिसमें 80 वरिष्ठ व अधीनस्थ अधिकारियों ने स्वास्थ्य जांच कराई व उपचार परामर्श लिया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय,रक्त,मधुमेह,अंगों की कार्य क्षमता तथा हड्डियों से संबंधित विभिन्न जांचें आधुनिक उपकरणों से की गईं।जांच के बाद उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयाँ भी प्रदान की गईं। इस दौरान तनाव प्रबंधन, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम के महत्व पर भी विशेष सत्र आयोजित किए गए।डॉ.बुनकर ने बताया कि इस प्रकार के शिविर स्वस्थ कार्य वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

देशभर में बनेंगे आधुनिक सब-वे और अंडर ब्रिज

शिविर में बड़ी संख्या में अधिकारियों ने भाग लेकर उम्मीद कार्ड के माध्यम से पंजीकरण कराया। आयोजन को अधिकारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सफल पहल बताया गया। शिविर में रेलवे अस्पताल के अनेक वरिष्ठ चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ ने सेवाएं दी।

Related posts:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

March 27, 2026

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

March 27, 2026

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

March 27, 2026

अविलम्ब ड्यूटी ज्वॉइन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देने का हाईकोर्ट का अहम आदेश

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026