आरएसएम बीएससी नर्सिंग कॉलेज में लगाया हेल्थ केयर जागरूकता शिविर

मेड़तिया आरोग्य नेचुरल कला केंद्र एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के तत्वाधान में हुआ आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आरएसएम बीएससी नर्सिंग कॉलेज में लगाया हेल्थ केयर जागरूकता शिविर। शहर में आरएसएम बीएससी नर्सिंग कॉलेज में सोमवार को मेड़तिया आरोग्य नेचुरल कला केंद्र एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के तत्वाधान में हेल्थ केयर एजुकेशन शिविर लगाया गया।

शिविर का संचालन करते हुए नेचरोथेरेपिस्ट एवं न्यूरो थैरेपिस्ट संतुसिंह मेड़तिया ने सबसे पहले स्वस्ति मंत्र के साथ ही दिमाग तेज करने के नायाब सूत्र बताए और स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ टिप्स दिए। स्वास्थ्य संबंधी बहुत सी ऐसी जानकारी दी जिससे बच्चों को भविष्य में लाभ होंगे।

नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल रीनी ने संतु सिंह मेड़तिया एवं एडवोकेट विजय शर्मा का साफा पहनाकर अभिनंदन और स्वागत किया। एडवोकेट विजय शर्मा (संयोजक) ने आयुर्वेद का वृक्ष लगा कर स्वास्थ्य व पर्यावरण विचार प्रकट किये। कॉलेज की संचालक इंदिरा बिश्नोई ने अपने भाव उजागर किये तथा संतु सिंह मेड़तिया का आभार प्रकट किया।

रेलवे स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट व एकेडमी प्रारंभ

इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय राम सिंह बिश्नोई को भी याद किया। कार्यक्रम में अशोक बिश्नोई एवं वैभव बिश्नोई भी उपस्थित थे। संतु सिंह ने इंद्रा बिश्नोई व प्रिंसिपल रीनि को दुपट्टा व माला पहना कर कार्यक्रम रखने पर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के बच्चों के साथ सभी का एक ग्रुप फोटो भी लिया गया।