एमडीएमएच में हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन

जोधपुर(डीडीन्यूज),एमडीएमएच में हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को मथुरादास माथुर अस्पताल के कान नाक ग़ला विभाग में एक हेल्थ कैंप और अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित ने इस अस्पताल में कान नाक गले के ईलाज व निदान से संबंधित राजस्थान सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में मरीजों को और उनके परिजनों को विस्तार से बताया।

इस प्रोग्राम में ईएनटी विभाग के चिकित्सक डॉ भारती सोलंकी,डॉ नवनीत अग्रवाल,डॉ महेंद्र चौहान, डॉ सोनू परमार,डॉ अंतिमा,डॉ जयदीप ने विभिन्न मरीजों का हेल्थ चेकअप किया। इस विभाग से संबंधित सामान्य बीमारियों जैसे नाक से खून आना,कान के परदे में छेद हो जाना,मुंह में छाला होना,मुंह में गले के कैंसर के बचाव उपचार की जानकारी दी।

सेवा पखवाड़ा के तहत लगाया रक्तदान शिविर

इस अवसर पर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ बीएस जोधा ने सभी को तंबाकू सिगरेट अल्कोहल आदि व्यसनों से दूर रहने की सादा जीवन और घरेलू आहार को अपनाने की अपील की। उपाधीक्षक डॉक्टर दीपक टाक ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन स्मिता जेमन ने किया।

Related posts:

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026

गांजे के साथ युवक को पकड़ा

February 28, 2026

युवती ने घर में फंदा लगाकर दी जान

February 28, 2026

भीतरी शहर में बालाजी प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान

February 28, 2026

You missed