Doordrishti News Logo

ऊपर कमरे के बाहर सोता रहा,नीचे वाले कमरे से नगदी भरा पर्स और जेवर चोरी

जोधपुर,ऊपर कमरे के बाहर सोता रहा,नीचे वाले कमरे से नगदी भरा पर्स और जेवर चोरी। शहर के भगत की कोठी गली नंबर 2 में किराए पर रहने वाले एक शख्स के कमरे से अज्ञात चोर उसका पर्स और जेवरात चोरी कर ले गया। पर्स में दस हजार रूपए थे। पीडि़त ने भगत की कोठी थाने में रिपोर्ट दी है।

यह भी पढ़ें – अल्टो कार में पकड़ा 98 किलो अवैध डोडा पोस्त,एक गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मूलत:बिलाड़ा तहसील के खेजड़ला स्थित जाटों का बास हाल भगत की कोठी गली नंबर 2 में किराए पर रहने वाले रामनिवास पुत्र भंवरराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि शनिवार की रात 11 बजे वह ऊपर वाले कमरे में बाहर सो रहा था। नीचे कमरे में टेबल पर उसका पर्स,सोने की दो अंगूठी और चांदी की 3 सौ ग्राम कडिय़ां पड़ी थी। सुबह उठने पर यह सामान वहां नहीं मिला। कोई उसे चुरा ले गया। पर्स में दस हजार रूपए थे। कमरे में सीढिय़ों पर लॉक भी लगा रखा था। फिलहाल भगत की कोठी थाना पुलिस इसमें जांच कर रही है।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026