Doordrishti News Logo

फाटक कूदकर घर में घुसा दो कारों के शीशे फोड़ेे

गाड़ी चालकों ने बदमाश को पकड़ पुलिस के हवाले किया

जोधपुर,(डीडी न्यूज)फाटक कूदकर घर में घुसा दो कारों के शीशे फोड़ेे। शहर के रातानाडा भाटी चौराहा के समीप एक घर में 31 दिसम्बर की रात को बदमाश फाटक कूद कर घुस गया। पेड़ पौधों के लिए लगा रखी ईंटों से दो कारों के शीशे फोड़ डाले। वाइपर आदि को भी तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें – साइकिल कारोबारी वृद्ध को मनी लाड्रिंग केस का झांसा देकर 17.30 लाख की ठगी

गाडिय़ों के शीशे फूटने की आवाज पर गाड़ी के चालक बाहर आए तब बदमाश को पकड़ लिया गया। इस पर उसे रातानाडा पुलिस के हवाले किया गया। इसमें किसी रंजिश होने की भी आशंका जताई जाती है। पीडि़त ने घटना को लेकर रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि भाटी चौराहा के पास रहने वाले हरेंद्रप्रताप पुत्र दौलतराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि 31दिसम्बर की देर रात में एक शख्स उसके घर की फाटक को कूद कर अंदर घुस गया और वहां पेड़ पौधों के लिए लगा रखी ईंट पत्थरों से वहां खड़ी उसकी दो कारों के शीशे फोड़ दिए। कार पवनपुत्र टेवल्स नाम से रजिस्टर्ड है।

बदमाश ने वाइपर आदि भी तोडऩे के साथ कार की छत पर पत्थर ईंट आदि रख दिए। कारों की आगे पीछे और साइड के कांच तोड़ दिए। बाद में आवाज सुनकर उनके चालक हेमाराम और जेसराम बाहर आए। उन्होंने बदमाश का पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। कारों के शीशे फोडऩे के पीछे किसी रंजिश की आशंका भी जताई जाती है। पकड़े गए आरोपी से फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026