हरि शंकर वर्मा बने रेलवे बोर्ड के सदस्य

नई दिल्ली(दूरदृष्टीन्यूज),हरि शंकर वर्मा बने रेलवे बोर्ड के सदस्य।1987 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) अधिकारी हरि शंकर वर्मा ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) तथा भारत सरकार के पदेन सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे रेलवे बोर्ड में महानिदेशक (सुरक्षा) के पद पर कार्यरत थे।

अपने सेवाकाल में वर्मा ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (मध्य रेलवे, मुंबई),मंडल रेल प्रबंधक (सेलम मंडल,दक्षिण रेलवे),मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक (मध्य रेलवे), प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक (दक्षिण पश्चिम रेलवे,हुबली) तथा भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान,लखनऊ के महानिदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

महानिदेशक (सुरक्षा) के रूप में उनके कार्यकाल में प्रक्रिया सुधारों के चलते रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ और परिणामी दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई। उन्हें दो बार रेल मंत्री पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026