जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित ऐस इंटरनेशनल स्कूल में गुरूपूर्णिमा पर्व वर्चुअल मनाया गया। प्रिंसिपल मंजू भाटी, डायरेक्टर डाॅ. ज्योत्सना सिंह शेखावत व अभिमन्यु सिंह शेखावत ने गुरूपूर्णिमा पर्व के बारे में बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरूपूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म भी हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। गुरू से ही ज्ञान की प्राप्ति होती है।
भारत में गुरू को ईश्वर से भी बड़ा बताया गया है। गुरू ही हमें सही राह दिखाता है, हमें अपने लक्ष्य तक पहुँचाता है। गुरू से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर कक्षा अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को गुरू के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्राथमिक कक्षा की अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों से मंत्र उच्चारण करवाया। उच्च प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने दोहे व कविता गाकर गुरू के प्रति सम्मान व प्रेम को व्यक्त किया। डायरेक्टर डाॅ. ज्योत्सना सिंह शेखावत ने गुरूपूर्णिमा के पर्व पर अध्यापिकाओं को बधाई दी तथा उनकी सेवाओं की प्रशंसा की।
ये भी पढ़े – गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम सम्पन्न
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews