Doordrishti News Logo

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा गुरु पूजन का आयोजन

जोधपुर,दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की जोधपुर शाखा द्वारा बुधवार को पाल रोड स्थित अमरगढ़ रिसोर्ट में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक विशाल आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

भक्तिमय भजनों की श्रृंखला ने उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ा। गुरु आशुतोष के विद्वत प्रचारक शिष्याओं ने गुरु पूर्णिमा के पर्व के महत्वत को समझाते हुए बताया कि यह पर्व गुरु के निःस्वार्थ प्रेम द्वारा कैसे शिष्य के जीवन में प्रेम और सौहार्द के रंगों को भर दिया करता है।

साध्वी रुचिका भारती ने बताया कि वर्तमान समय में चहुँ और फैली अशांति का मुख्य कारण है इंसान के विचारों में व्याप्त नकारात्मकता। आज मनुष्य सहनशीलता और धैर्य जैसे गुणों को भी खोता हुआ दिखाई दे रहा है। छोटी सी बात आज इंसान को इतना व्याकुल कर देती है की अंतगत्वा वह जीवन से ही हार मान बैठता है।

अवसाद की खाई में गिर जाता है। आज इंसान सुख और शांति की तलाश में इधर-उधर भाग रहा है। सांसारिक वस्तुएं उसे क्षण भंगुर सुख तो प्रदान करती हैं परन्तु समय के साथ वह फीका पढ़ जाता है। अहम प्रश्न यह है कि क्या सकारात्मकता एवं आनंद का कोई चिरस्थाई ऐसा स्रोत है जो मानस के भीतर से नकारात्मकता एवं दुःख को नष्ट कर सके। यह युक्ति केवल एक पूर्ण सगदुरु ही प्रदान कर सकते हैं।

प्रचारक शिष्यों ने इस तथ्य को उजागर किया कि समय के पूर्ण गुरु की कृपा से प्राप्त शाश्वत ज्ञान पर आधारित ध्यान-साधना ही इस नकारात्मकता एवं अवसाद जैसी सार्वभौमिक समस्याओं को जड़ से मिटाने में सक्षम है। साध्वी ने गुरु-शिष्य के प्रेम के महत्त्व को समझाया। कार्यकम में रामकिशोर कंसारा,वीरेन्द्र सिंह शेखावत अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में गुरु पूजन व गुरु की पावन आरती की गयी। इस अवसर पर उपस्थित श्रदालुओं के लिए सामूहिक भंडारे का भी आयोजन किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

खुलासा: पारिवारिक कलह के चलते घर में चोरी की सूचना झूठी निकली

January 25, 2026

रेलवे वर्कशॉप फुटबॉल में आरबी मैड्रिड चैंपियन

January 25, 2026

कार से उतर कर भागने वाला एक शख्स दस्तयाब

January 25, 2026

रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार

January 25, 2026

दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रगीत का 150वां वर्ष

January 25, 2026

सरकारी विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-पटेल

January 24, 2026

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, माइनिंग एक्ट में केस दर्ज

January 24, 2026

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

January 24, 2026

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

January 24, 2026