Doordrishti News Logo

जोधपुर-पाली के लिए गाईड प्रशिक्षण 21 को दो पारियों में होगा

जोधपुर, पर्यटन विभाग द्वारा गाईड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसके अंतर्गत जोधपुर एवं पाली के आवेदकों के लिए 21 अगस्त को दो पारियों में मौलाना अबुल कलाम आजाद सीनियर सैकेण्डरी स्कूल पाल लिंक रोड, कमला नेहरू नगर एसबीआई बैंक के पास किया जाएगा।

सहायक निदेशक डॉ सरिता फिड़ौदा ने बताया कि प्रथम पारी प्रातः 9.30 बजे से 11.30 बजे तक स्थानीय स्तर गाईड प्रशिक्षण के लिए तथा दूसरी पारी मध्यान्ह 2 बजे से 4 बजे तक राज्य स्तरीय गाईड प्रशिक्षण अभ्यार्थियों द्वारा परीक्षा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र होटल प्रबंध संस्थान जयपुर द्वारा वेब साईट पर अपलोड कर दिए जाएंगे तथा अयोग्य पाए गए अभ्यर्थियों को उनके मोबाईल पर सूचित कर दिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: