Doordrishti News Logo

बजरी माफियाओं का कार चालक पर कातिलाना हमला,गाड़ी को मारी टक्कर

चुनावी रंजिश में किया गया हमला

जोधपुर,शहर के लूणी तहसील क्षेत्र में खेजड़लीकलां टोल नाके के पास में कार में बैठे एक युवक पर गाडिय़ों में सवार होकर आए कुछ लोगों ने कातिलाना हमला किया। उसकी कार को टक्कर मारने के साथ उससे मारपीट की गई। हमले की वजह चुनावी रंजिश बताई गई। आरोपी हमलावर बजरी माफिया है। इसमें दो लोगों पर हमला किया गया है। लूणी पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

लूणी पुलिस ने बताया कि खेजड़ली कलां निवासी जोराराम पुत्र भाकरराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह खेजड़लकलां टोल नाके पर अपनी स्वीफ्ट कार में परिचित विष्णु के साथ बैठा था। इतने में तीन चार गाडिय़ों में सवार होकर महेंद्र विश्रोई उसका भाई सुनील,रामनिवास आदि आए। इन लोगों ने उसकी कार को टक्कर मारने के साथ हमला किया।

ये भी पढ़ें- पंचायतीराज संस्थाओं को आय बढ़ाने के लिए स्वयं के संसाधनों के विस्तार का आह्वान

इस पर जोराराम एवं विष्णु जान बचाकर भाग गए। आरोपियों ने उसकी स्वीफ्ट कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इतने में ओम प्रकाश पुत्र छोगाराम विश्रोई टोल नाके  पर पहुंचा तो उसकी बोलेरो को नुकसान पहुंचाते हुए हमला किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों और पीडि़त के बीच में चुनावी रंजिश चली आ रही है। रिपोर्ट में आरोप है कि हमला करने वाले बजरी माफिया है। फिलहाल लूणी थाने के एसआई हुकमसिंह इसकी जांच कर रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026