Doordrishti News Logo

दादा ने मासूम पोतियों के साथ की अश्लीलता, शारीरिक छेड़छाड़

  • मां बाथरूम में नहाने गई तब दिया वारदात को अंजाम
  • दर्द की शिकायत पर बच्ची ने मां को बताया

जोधपुर, जिले के एक थाना क्षेत्र में रिश्ते के दादा ने अपनी दो मासूम पोतियों के साथ दुराचार किया। मां बाथरूम में गई तो सबसे छोटी बच्ची के शरीर से खिलवाड़ किया। दर्द होने पर बच्ची ने दादा की करतूत मां को बताई। बाद में उससे बड़ी बेटी ने भी दादा की करतूत को खोल दिया।
बच्चियों की मां पुलिस थाने पहुंची और अब केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रकरण में अनुसंधान आरंभ किया है।

पुलिस के अनुसार एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी आठ साल और चार साल की दो बेटियां हैं। उसके एक काका ससुर का घर पर आना जाना है। मंगलवार को भी वह घर पर आया था। वक्त वह बाथरूम में नहाने गई हुई थी। इस बीच काका ससुर ने उसके छोटी वाली पुत्री के शरीर के साथ छेड़छाड़ की। महिला बाथरूम से नहाकर आई तो बच्ची ने दर्द होना बताया।

इस पर बाद में बच्ची ने दादा द्वारा की गई करतूत के बारे में बताया। पास में उसकी बड़ी पुत्री आठ साल की खड़ी थी तो उसने भी दादा की करतूत को उजागर कर दिया। पीडि़त महिला ने रिश्तेदारों को बुलाया और बात की। इस पर उन्होंने कहा कि घर का मामला है जाने दो। मगर पीडि़त महिला ने साहस जुटाते हुए अब पुलिस थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने आईपीसी की धाराओं और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026