Doordrishti News Logo

सरदार दून पब्लिक स्कूल में मनाया ग्रैंड पैरेन्ट्स डे

जोधपुर,सरदार दून पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंड पैरेन्ट्स डे’ के उपलक्ष्य में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों व उनके दादा-दादी, नाना-नानी के लिए विद्यालय के शिक्षकों द्वारा एक मेले का आयोजन किया गया। इस मेले के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के गेम्स व फूड स्टॉल्स लगाई गई। मेले का शुभारम्भ भगवान गणेश की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। सभी ग्रैंड पैरेन्ट्स ने अपने नोनिहालों के साथ कार्यक्रम में बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्ष भर आयोजित शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके ग्रेंड पैरेन्ट्स के हाथों ही पुरस्कृत किया गया।

प्राचार्या डॉ. मयूरी खत्री ने सभी ग्रैंड-पैरेन्ट्स को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे ही आने वाली पीढ़ी में संस्कारों का बीजारोपण कर सकते हैं। शिक्षा सचिव प्रकाश लुनिया ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की व पुरस्कृत विद्यार्थियों को शुभकामना प्रदान की। कार्यक्रम का सफल संचालन प्री-प्राइमरी समन्वयक कुसुम बैद के निर्देशन में किया गया। मंच संचालन महेन्द्र शर्मा व रिंकु खींची ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026