Doordrishti News Logo

बागेश्वर के युवा पत्रकार जगदीश उपाध्याय को राज्यपाल पुरुस्कार

  • कोरोना काल मे मानवता की सेवा के लिए दिया जाएगा पुरुस्कार
  • बागेश्वर के युवा पत्रकार जगदीश एनयूजे के प्रदेश संगठन मंत्री हैं
  • रेडक्रॉस बागेश्वर के पांच अन्य सदस्यों को भी राज्यपाल पुरस्कार

बागेश्वर,युवा पत्रकार जगदीश उपाध्याय को राज्यपाल पुरुस्कार दिया जाएगा। कोरोना काल में लोगों की निस्वार्थ सेवा करने व दिन रात पीड़ितों को राशन व अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करने वाले रेडक्रॉस बागेश्वर के 6 सदस्यों को 30 जून को राज्यपाल पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें युवा पत्रकार एवं नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश उपाध्याय भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- जोधपुर में खुलेगी मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में बागेश्वर रेडक्रॉस के सचिव आलोक पांडेय के नेतृत्व में बागेश्वर रेडक्रॉस द्वारा दिन रात पीड़ितों की मदद के लिए काम किया गया। बाहरी मजदूर हों या स्थानीय गरीब,असहाय लोगों की मदद के लिए 24 घंटे काम करने वाले इन सदस्यों को भारतीय रेडक्रॉस समिति के द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया है। सभी सदस्यों को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल (सेवानिवृत)गुरमीत सिंह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगें।

इन सदस्यो में बागेश्वर के युवा पत्रकार व नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश संगठन मंत्री रेडक्रॉस बागेश्वर के कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय भी शामिल हैं। उनके द्वारा कोरोना काल में दिन रात लोगो की सेवा की गई। उस दौरान अपने मानवीय धर्म को निभाते हुए पत्रकार जगदीश उपाध्याय ने बाहरी मजदूर हो या स्थानीय गरीब असहाय लोगो को उनके कमरे और घर तक राशन व कोविड उपकरण उपलब्ध कराए। इन्होंने अब तक 18 बार रक्तदान भी किया है,जो अनवरत जारी है। उन्होंने सभी से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- प्रदेश के 6250 दिव्यांगजन को मिलेगी स्कूटी

रेडक्रॉस बागेश्वर के वाइस चेयरमैन व भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण, सक्रिय सदस्य व भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद तिवारी,बागेश्वर के ही युवा व तेज तर्रार सदस्य प्रमोद जोशी,रेडक्रॉस के सचिव आलोक पांडे व वरिष्ठ सदस्य बीएल वर्मा को भी राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

इन सभी को रेडक्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के चेयरमैन कुंदन टोलिया, महासचिव हरीश शर्मा, जिलाधिकारी बागेश्वर अनुराधा पाल,जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव,नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट,महासचिव सुनील मेहता,विधायक सुरेश गड़िया, चेयरमैन बागेश्वर संजय साह जगाती, प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला,पूर्व विधायक ललित फर्सवाण आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

हिमालय की दर्दभरी पुकार: रोक दो अब अत्याचार

September 2, 2026

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सोमेश्वर में दर्दनाक हादसा:मकान ढहने से 3 की मौत

September 1, 2026