citizenship-certificates-handed-over-to-72-pak-migrants

72 पाक विस्थापितों को सौंपे गए नागरिकता प्रमाण पत्र

  • राज्यस्तरीय विशेष नागरिकता शिविर आयोजित
  • भारतीय नागरिक बनने पर गाया
  • सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा

जोधपुर,72 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे गए।
जिले में शुक्रवार 30 जून को होने वाले राज्य स्तरीय नागरिकता शिविर से पूर्व विशेष शिविर का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी पार्क में आयोजित हुआ। इस शिविर में 72 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, शहर विधायक मनीषा पंवार,हिंदु सिंह सोढ़ा,संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीना,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, प्रोबेशनरी आईएएस डॉ.अंशुप्रिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर (प्रथम)डॉ.भास्कर बिश्नोई एवं गृह विभाग के शासन उप सचिव राजेश जैन ने पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे।

ये भी पढ़ें- जिस पड़ौसी ने सूचना दी उसके घर में भी चोरों ने लगा दी सेंध

इस अवसर पर मनीषा पंवार ने कहा कि आज आप हमारे परिवार के आधिकारिक रूप से हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने भारतीय नागरिकता मिलने पर बधाई दी। सम्भागीय आयुक्त मीना ने कहा कि नागरिकता मिलने के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज आपका भारत भूमि पर पुनर्जन्म हुआ है।आपको भारतीय संविधान में वर्णित अधिकारों के प्रयोग के साथ ही कर्तव्यों को पालन भी करना होगा।
जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के सुशासन के संकल्प को साकार करने की दिशा में जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जोधपुर जिले में पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का कार्य तत्परता से किया जा रहा है।उन्होंने ने कहा कि आज नागरिकता मिलने से मताधिकार सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आपको मिलना सुनिश्चित होगा। इस अवसर उन्होंने नागरिकता प्राप्त करने वाले लोगों और प्रशासन की संपूर्ण टीम को बधाई दी।डॉ.भास्कर विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार 30 जून को राज्य स्तरीय नागरिकता शिविर डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में आयोजित होगा, जिसमें नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे।

ये भी पढ़ें- एलएलबी छात्र की कार से 1.50 लाख की नगदी व आईफोन चोरी

ये खुशी के आंसू हैं क्यूंकि आज हम हिंदुस्तानी बन गए

नागरिकता मिलने पर अपने मन के उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि ये खुशी के आंसू है क्यूंकि आज से हम हिंदुस्तानी बन गए हैं। नागरिकता मिलने पर सामुहिक रुप से पाक विस्थापितों ने गाया ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा’। नागरिकता मिलने पर खुशी में लगाए जय हिंद, वन्देमातरम् और भारत माता की जय के नारे। भारतीय नागरिकता प्राप्त लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिला प्रशासन तथा प्रदेश सरकार का आभार जताया और कहा कि उनकी इच्छा को पूरी कर सरकार ने सम्बल दिया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews