Doordrishti News Logo

सरकारी कर्मचारी की लाईसेंस सुदा रिवाल्वर चोरी

मकान शिफ्टिंग करने वाले लोगों पर जताया शक

जोधपुर, शहर के उम्मेद हेरिटेज में किराए पर रहने वाले एक सरकारी कर्मचारी की लाईसेंससुदा रिवाल्वर चोरी हो गई। अज्ञात शख्स यह रिवाल्वर चोरी कर ले गया। अंदेशा जताया गया कि मकान शिफ्टिंग करते वक्त कोई मजदूर इसे चुरा ले गया है। घटना में रातानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि घटना में उम्मेद हेरिटेज फ्लैट नंबर 501 में किराए पर रहने वाले भानूप्रताप सिंह पुत्र कैलाशसिंह चारण की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता कैलाश सिंह सरकारी कर्मचारी है और वर्तमान में बांसवाड़ा में तैनात है। गत वर्ष अगस्त माह में वह जोधपुर आए थे। उनके पास एक लाईसेंस सुदा रिवाल्वर थी। तब ये लोग किराए पर श्यामबाग में रहते थे। जहां से बाद में मकान को शिफ्ट उम्मेद हेरिटेज में किया गया। अब घर में जब सामान चेक किया गया तो पता लगा कि उसके पिता की लाईसेंस सुदा रिवाल्वर गायब मिली। रिवाल्वर का खाली होलेस्टर ही मिल पाया। इसमें आशंका जताई कि मकान शिफ्टिंग करने वाले मजदूर यह रिवाल्वर चुराकर ले जा सकते हैं। फिलहाल रातानाडा पुलिस इसमें जांच में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: