Doordrishti News Logo

जिला परिषद में मनाया सुशासन दिवस

जोधपुर,जिला परिषद में मनाया सुशासन दिवस। जिला परिषद में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. धीरज कुमार सिंह ने वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें – 70 लाख की चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने वाजपेयी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके आदर्श एवं विचार हमें राष्ट्रसेवा और सुशासन की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को सात बिंदुओं की सुशासन शपथ दिलाई गई। इस शपथ में पारदर्शिता,जवाबदेही, समयबद्धता,जनसेवा में समर्पण, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन,नवाचारों को बढ़ावा और नागरिकों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता शामिल थी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दिए निर्देश
डॉ.धीरज कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों और कार्मिकों से अपने कार्यक्षेत्र में सुशासन के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व का पालन करने को कहा। सुशासन दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं है,बल्कि यह प्रशासनिक सुधार और जनसेवा में नई ऊर्जा का संचार करने का अवसर है।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपत लाल सुथार,विकास अधिकारी कँवरलाल सोनी,सुखराम विश्नोई, ओम प्रकाश, चंचल राज,सोहनलाल सोनल,अति. विकास अधिकारी महेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और कार्मिक उपस्थित थे। अंत में श्री वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में योगदान के प्रति सभी ने सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed