Doordrishti News Logo

मोपेड सवार दंपती से सोने की चेन लूटी

बाइक सवार तीन बदमाशों की कारस्तानी

जोधपुर,मोपेड सवार दंपती से सोने की चेन लूटी। शहर के भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के आगे मोपेड सवार दंपती से सोने की चेन लूट ली गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने यह कारस्तानी की। तीनों के चेहरों पर रूमाल बंधा हुआ था। पीडि़त की तरफ से भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज करवाय गया है।महामंदिर तीसरी पोल के बाहर बड़ले के पास में रहने वाले जगदीश सोनी पुत्र शंकरलाल सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपने किसी काम से पत्नी और बेटे को लेकर भगत की कोठी जा रहा था। यह लोग एक्टिवा पर सवार थे। केंब्रिज स्कूल के निकट पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाश आए और उसकी पत्नी के गले में पहनी सोने की चेन झपट कर ले गए।

यह भी पढ़ें – 10 से 15 नवम्बर जोधपुर ग्रामीण में निषेधाज्ञा जारी

तीनों युवकों ने चेहरों पर रूमाल बांध रखा था और तेजी से पाली रोड अमृता देवी पार्क के निकट से भाग गए। इनका पीछा भी किया गया मगर वो हाथ नहीं लग पाए। भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews