Doordrishti News Logo

सावों के बीच सोना 54 हजारी, अब मांग बढऩे लगी

जोधपुर, शादियों का सीजन फिर से आरंभ हो गया है। ऐसे में कीमती धातुओं में घटत बढ़त भी बनी हुई है। सोना 54 हजार पार चल रहा है तो चांदी भी 70 हजार के भाव पर चल रही है। कीमती धातुओं में बढ़ती कास्ट के चलते इसका असर शादियों पर पड़ता दिख रहा है। अब चूंकि डेढ़ माह तक सावों का सीजन भी बना हुआ है। इधर रूस यूक्रेन युद्ध का असर भी बना हुआ है। जिससे इनके दामों में उतार चढ़ाव जारी है। जोधपुर में कीमती धातुओं के उतार चढ़ाव आज भी बने रहे।

रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत में लगातार बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को सोने की कीमत बढक़र 54 हजार 100 रुपए पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत में 150 रुपए की गिरावट हुई है। जिसके बाद चांदी प्रति किलो की कीमत में 70 हजार 350 रुपए पर पहुंच गई है।

जोधपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 54 हजार 100 रुपए पर आ गई है। जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 51 हजार 500 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 43 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 35 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी रिफाइन की कीमत घटकर 70 हजार 350 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

कारोबारी दीपक सोनी की मानें तो रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन युद्ध समाप्त होने के बाद सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट आ सकती है। क्यों कि रूस के पास भी सोने का बड़ा भंडार है और वह इसे ग्लोबल मार्केट में बेचना चाहता है। ऐसे में अगर यह सोना बाजार में आता है। तो इसकी आपूर्ति बढ़ेगी और कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि फिर भी सोने की कीमत में बहुत ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है। साल के अंत तक इनकी कीमतों और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026