वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वैश्विक मार्ग दर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे।श्रीरामचन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस संस्थान के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी.पटेल (दाजी) अपनी राजस्थान यात्रा के क्रम में 28 मार्च को जोधपुर आएंगे।

हार्टफुलनेस के क्षेत्रीय सूत्रधार विकास मोघे ने बताया कि इस यात्रा का आरम्भ 25 मार्च को कोटा से हुआ,जिसके अंतर्गत दाजी चित्तौडग़ढ़,अजमेर, जोधपुर,नागौर,बीकानेर,रतनगढ़, सीकर,अलवर एवं भिवाड़ी का भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर राजस्थान सरकार द्वारा दाजी को राज्य अतिथि (स्टेट गेस्ट) का सम्मान प्रदान किया गया है।

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

पुस्तकें भी लिखीं 
दाजी एक आध्यात्मिक गुरु होने के साथ-साथ अनेक पुस्तकों के लेखक भी हैं। उनकी प्रमुख पुस्तकों में द हार्टफुलनेस वे एवं द विज्डम ब्रिज बेस्ट सेलर रही हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में प्रकाशित होली तीर्थंकर एवं हार्ट ऑफ लॉर्ड राम भी अध्यात्म प्रेमियों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हो रही हैं।वर्तमान में हार्टफुल नेस विश्व के लगभग 160 देशों में हृदय ध्यान पद्धति का प्रचार-प्रसार कर रहा है तथा लगभग 16,000 प्रशिक्षकों द्वारा नि : शुल्क ध्यान प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

दो दिवसीय सत्संग का आयोजन होगा 
जोधपुर के मंडल प्रभारी दीपक कलवानी एवं केंद्र प्रभारी छोटूसिंह भाटी ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान दाजी शनिवार को सत्संग के लिए जोधपुर पहुंचेंगे। इस अवसर पर उनके सानिध्य में दो से तीन सत्संग आयोजित किए जाएंगे। सत्संग का समय सायं 6 बजे एवं प्रात: 7 .30 बजे होगा। कार्यक्रम राघव विलास (जसवंतगढ़), गोपाल बारी, चौपासनी में आयोजित होंगे। कॉमनवेल्थ नेशन्स द्वारा दाजी को विश्व शांति के लिए एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026

फाइनेंस की गाड़ी बेचने के बाद एनओसी जारी नहीं की,धोखाधड़ी का केस दर्ज

March 28, 2026