Doordrishti News Logo

मानसिक विमंदित गृह से निकली बालिकाएं पाली में मिली

  • पुलिस जोधपुर लेकर पहुंची
  • विमंदित गृह में वापिस जमा करवाया

जोधपुर,मानसिक विमंदित गृह से निकली बालिकाएं पाली में मिली।शहर के आंगणवा स्थित मानसिक विमंदित गृह से बुधवार की रात को दो मूकबधिर बालिकाएं छत के रास्ते दीवार फांद निकल गई। पुलिस को सूचना मिलने पर सघन सर्च चलया गया। बालिकाएं शुक्रवार को पाली में मिल गई। पाली पुलिस ने बालिकाओं को डिटेन कर सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया। वे मूक बधिर होने से बयान नहीं किए जा सके। शहर की मंडोर पुलिस को सूचना मिलने पर पाली पहुंची और दोनों बच्चियों को वापस लेकर आई। यहां रात को विमंदित गृह में दाखिल करवाया गया।

मंडोर थानाधिकारी हरिसिंह ने बताया कि बुधवार की रात साढ़े आठ बजे के आस पास मानसिक विमंदित गृह आंगणवा से दो बालिकाएं छत के रास्ते दीवार फांद कर निकल गई। एक बालिका 17साल की व दूसरी 12-13 साल की थी। इस बारे में बुधवार की रात को पुलिस को सूचना मिलने पर नाकाबंदी और आस पास तलाश करवाई गई,मगर बालिकाओं का पता नहीं चल पाया। केयर टेकर प्रकाश कुमार की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। थानाधिकारी हरिसिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोनों बालिकाएं पाली में मिल गई। इस पर जांच अधिकारी एसआई दौलाराम पाली पहुंचे और बालिकाओं को लेकर जोधपुर आए। अब दोनों बालिकाओं को गुरूकृपा मानसिक विमंदित गृह में दाखिल करवा दिया गया है। पाली पुलिस को बच्चियों रेलवे स्टेशन के आस पास घूमती मिली।

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026