Doordrishti News Logo

नशा पिलाने के बाद युवती से दुष्कर्म, छह साल से यौनशोषण का आरोप

जोधपुर, जिला पूर्व में एक युवती को शादी का झाँसा देकर युवक ने छह साल तक यौन शोषण किया। पहली बार चाय में नशा पिलाने के बाद दुष्कर्म किया और फिर अश्लील क्लिप से ब्लैकमेल करता रहा। पीडि़ता ने अब पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। परिवाद के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पीडि़ता के बयान लिए जाने है।

पुलिस ने बताया कि 26 साल की युवती की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वर्ष 2016 में वह एक युवक के संपर्क में आई थी। तब उससे दोस्ती होने के बाद उसने शादी का झांसा देकर एक दिन चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया और दुष्कर्म किया। उसने उसकी अश्लील क्लिप भी बना डाली। इसके आधार पर ब्लैकमेल करता रहा और आज दिन तक वह यौनशोषण करता आ रहा है।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। पुलिस ने आईटी एक्ट एवं दुष्कर्म में केस दर्ज किया है। पीडि़ता ने इस बारे में पुलिस के आलाधिकारियों का परिवाद भेजा था, जिस आधार पर अब केस दर्ज कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: