Doordrishti News Logo

युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, प्रेम प्रसंग में हत्या की भी आशंका

जोधपुर, शहर के उदयमंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवती संदिग्ध हालात में अचेतावस्था में पड़ी मिली। उसे किसी ने एमजीएच लाकर भर्ती कराया मगर उसकी मौत हो गई। युवती की पहचान कर ली गई है। शव को कार्रवाई के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। रविवार को अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

आशंका है कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या हो सकती है या वह खुद जहर खा सकती है। फिलहाल हर तरफ से इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ज्यादा जानकारी होने से इंकार किया है। रविवार को मामले से पटाक्षेप की संभावना भी जताई है। युवती किसी होटल में मिली या अन्य जगह पुलिस इस बारे में भी ज्यादा जानकारी देने से इंकार करती रही।

पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि उदयमंदिर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगा। पहचान के साथ परिजन को बुलाया गया है। युवती के बारे में अस्पताल से सूचना मिली थी। इस पर पुलिस वहां पहुंची। सूचना के साथ ही उदयमंदिर थानाधिकारी अमित सिहाग आदि भी पहुंचे। थानाधिकारी सिहाग ने बताया कि इस बारे में गहन पड़ताल की जा रही है। इस समाचार में मामले की नजाकत को देखते हुए युवती की पहचान उजागर नहीं की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: