महाप्रबंधक अमिताभ ने किया बाड़मेर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

रेलवे आवासीय कॉलोनी,चिल्ड्रन पार्क एवं अभिरुचि/करियर परामर्श केंद्र का किया उद्घाटन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महाप्रबंधक अमिताभ ने किया बाड़मेर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण।उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ शनिवार को बाड़मेर दौरे पर पहुंचे। बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन पर जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित बाड़मेर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय,टिकट बुकिंग कार्यालय, स्टेशन परिसर में स्थापित स्टॉल, स्टेशन मास्टर कक्ष,रेलवे रूम सहित अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने नवनिर्मित अधोसंरचनाओं का अवलोकन किया तथा वरिष्ठ अनुभाग अभियंता कार्यालय,गैंग टूल रूम एवं इंजीनियरिंग विभाग का निरीक्षण करते हुए रेल कर्मचारियों से संवाद किया।

प्रथम जोनल स्तरीय संरक्षा संवाद
इसके उपरांत महाप्रबंधक की अध्यक्षता में जोनल स्तरीय सेफ्टी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें लगभग 200 रेल कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ट्रैक मेंटेनर,ट्रेन मैनेजर,सिग्नल एवं टेलीकॉम,यांत्रिक,इंजीनियरिंग, परिचालन,संरक्षा एवं सुरक्षा विभागों के कर्मचारियों ने सेफ्टी से संबंधित अपनी समस्याओं एवं सुझावों को साझा किया।
महाप्रबंधक ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक सुधार का आश्वासन दिया।

महाप्रबंधक ने कहा कि सेफ्टी रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी रेल कर्मियों को सतर्क रहते हुए “सेफ्टी फर्स्ट” के सिद्धांत को अपनाना चाहिए। सेफ्टी शूज एवं रिचार्जेबल ट्राई-कलर टॉर्च उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी।

संभागीय स्तरीय अमृता हाट शुभारंभ आज

रेलवे आवासीय परिसर कॉलोनी का उद्घाटन
इस अवसर पर महाप्रबंधक ने बाड़मेर स्थित पुनर्विकसित रेलवे आवासीय कॉलोनी का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा कॉलोनी का निरीक्षण किया। इसके पश्चात रेलवे आवासीय परिसर में स्थित अभिरुचि केंद्र/करियर परामर्श एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाली रेलवे कॉलोनी की महिलाओं को सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक ने चिल्ड्रन पार्क का भी उद्घाटन किया तथा बच्चों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत
उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ अनुभाग अभियंता कार्यालय को 25 हजार तथा रेलवे आवासीय कॉलोनी को बेहतर बनाने हेतु विभिन्न विभागों को सम्मिलित रूप से 50 हजार का पुरस्कार प्रदान किया गया और कार्य की प्रशंसा की। इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक ने उत्तर पश्चिम रेलवे स्वास्थ्य केंद्र,बाड़मेर का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया तथा रेल कर्मियों को समय पर दवाइयां एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी,सीपीएम सुनील कुमार,उप मुख्य इंजीनियर गति शक्ति प्रवेंद्र,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तरुण बिका,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर यांत्रिक अमित स्वामी सहित विभिन्न अधिकारी एवं बड़ी संख्या में सुपरवाइजर कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026