Doordrishti News Logo

गहलोत जी आप कब बोलेंगे हमारी बहन-बेटियों को भरोसा दिलाने के लिए-शेखावत

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री से सवाल किया किगहलोत जी आप कब बोलेंगे हमारी बहन-बेटियों को भरोसा दिलाने के लिए-शेखावत गहलोत जी आप कब बोलेंगे हमारी बहन-बेटियों को भरोसा दिलाने के लिए? राजस्थान में बेटियों का सम्मान और जीवन दोनों खतरे में है।

शेखावत ने शुक्रवार को कहा कि नागौर के कुचामन सिटी में नाबालिग के साथ हुई घृणित घटना के बाद पुन: जन आवाज उठी है कि गहलोत जी आप कब बोलेंगे हमारी बहन-बेटियों को भरोसा दिलाने के लिए? किसके कहने पर बोलेंगे ये भी बता दीजिए। आपके लिए तो पूरे राज्य की जनता एक तरफ और एक परिवार एक तरफ। अपना घर आपसे संभल नहीं रहा, लेकिन पड़ोस की बड़ी चिंता करते हैं। नोखा देहात के कांग्रेस अध्यक्ष मेघ सिंह से नेशनल हाईवे पर सरेआम हुई मारपीट को शेखावत ने निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में यह स्थिति क्यों बन गई है कि आए दिन सबकी आंखों के सामने किसी पर गोलियां चल जाती हैं तो किसी को बेरहमी से पीटा जाता है?

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews