Doordrishti News Logo

कोरोना महामारी के सदमे में सहमे रहे परिवारों को ऊर्जा प्रदान करने के लिए एक अनूठी पहल

जोधपुर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 16 सेक्टर के युवा पार्षद विक्रम सिंह पवार द्वारा क्षेत्र के बाल बालिका व महिलाओं को एकत्रित करके उनका एक समूह बनाकर उन्हें कुछ समय के लिए संगीत शिक्षा लेने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा ऐसा करने से जीवन मनोरंजके हो जाएगा और साधारण जीवन शैली की ओर अग्रसर हो जाएगा। इस पर युवाओं ने बढ़ चढ़कर रुचि दिखाते हुए इसके लिए दस दिवसीय निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

संगीत शिक्षा जानकारी दी

इस कार्यशाला में युवाओं को संगीत की बारीकी और गुर सिखाने के लिए संगीत गुरू के रूप में पंडित सतीश चंद्र बोहरा को आमंत्रित किया गया। उन्होंने युवाओं की रुचि और उत्साह को देखते हुए यह आमंत्रण सहर्ष स्वीकार कर सहमति दी। 10 दिवस तक इन बालक, बालिकाओं और महिलाओं को संगीत के महत्व और शिक्षा, संगीत में छुपे विज्ञान को बताते हुए बातों ही बातों में गायन, वादन और नृत्य का प्रशिक्षण दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

संगीत शिक्षा जानकारी दी

10 दिन के संगीत प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षणार्थियों की प्रस्तुतियां देख कर अतिथि आनन्दित हो उठे।उन्होंने कहा कि संगीत ही एक मात्र साधन है जो जीवन में रंग भर देता है जो इन प्रशिक्षणार्थियों ने अपने प्रदर्शन में दिखा दिया। यदि संगीत का विधिवत प्रशिक्षण लेकर प्रस्तुतीकरण किया जाए तो उसका आनंद अलग ही होता है। इस शिविर में संगीत के तीनों ही विषय की जानकारी दी गई। ताल, लय और स्वर की जानकारी दी गई।तालों में गायन और स्वरों के सप्तक व संपूर्ण नाम की जानकारी भी दी गई।

संगीत शिक्षा जानकारी दी

समापन पर भक्ति गायन, फिल्मी गायन और कत्थक नृत्य छोटी-छोटी प्रस्तुतियां, गिटार वादन और साथ ही लोक नृत्य और लोक गायन की भी प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कमलेश पुरोहित पूर्व न्यासी जेडीए, गिरीश माथुर, शंभू सिंह राठौड़, सत्य प्रकाश गोदारा, दीपक गुप्ता अधिशासी अभियंता नगर निगम, अजय पुरोहित, देवेंद्र शर्मा, भूमि कृपलानी और जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के प्रोफेसर गौरव शुक्ला भी मौजूद थे। संचालन अखिल बोहरा, संगीत निर्देशन भूमिका सेवानी और सभी साधकों का सहयोग रहा।

ये भी पढें – हुक्का बार पर स्वास्थ्य विभाग व डीएसटी टीम का छापा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026