Doordrishti News Logo

एमडीएम अस्पताल के केंटिन में गैस सिलेण्डर भभका

जोधपुर,एमडीएम अस्पताल के केंटिन में गैस सिलेण्डर भभका। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल की केेंटिन में शुक्रवार की रात को एक गैस सिलेण्डर में अचानक से आग भभक गई। आग को बुझाने के लिए सीज फायर का सहारा लिया गया। कुछ देर बाद आग पर काबू कर लिया गया। इसमें कोई हताहत नही हुआ मगर अफरातफरी मच गई।जानकारी के अनुसार मथुरादास माथुर अस्पताल की केंटिन में शुक्रवार की रात पौने दस बजे आग की सूचना पर शास्त्रीनगर फायर स्टेशन से एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया।

पढ़िए राजनाथ सिंह की सभा की क्या तैयारी है- सभास्थल का किया भूमि पूजन

सहायक अग्रिशमन अधिकारी प्रशांत सिंह, मोहम्मद हनीफ, फायरमैन मनीष पुरोहित और भोमाराम चौधरी दमकल के साथ वहां पहुंचे। बताया गया कि केंटिन में पांच छह सिलेण्डर रखे हुए थे। मगर आग एक सिलेण्डर में लगी। सीज फायर का सहारा लेकर सिलेण्डर में लगी आग को काबू किया जा सका। दमकल सूत्रों ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है। आग से एकबारगी अफरातफरी मच गई। ज्ञात रहे कि एमडीएम अस्पताल में दिनभर चहलकदमी रहती है। गनीमत थी कि आग रात को लगी और ज्यादा लोग भी मौजूद नहीं थे। आग को जल्द ही काबू कर लिया गया। आग ज्यादा फैलने पर सिलेण्डर में विस्फोट भी हो सकता था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देर रात चाकूबाजी के आरोपी नहीं लगे हाथ फुटेज से तलाश

January 17, 2026

आर्मी पेंशनर्स अस्पताल से महिला का छह तोला सोने का हार चोरी, केस दर्ज

January 17, 2026

महिला कांस्टेबल की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट,केस दर्ज

January 17, 2026

आरोपी को 2 साल की कठोर सजा व 20 हजार रुपए जुर्माना

January 17, 2026

शराब की पार्टी के बाद युवक को एसयूवी से धक्का देकर नीचे फेंका आरोपी ढाबा चालक गिरफ्तार

January 17, 2026

एमबीएम विवि.में राष्ट्रीय जलशक्ति हैकाथॉन कार्यशाला सम्पन्न

January 17, 2026

शील्ड विजेताओं का जोधपुर स्टेशन पर जोरदार स्वागत

January 17, 2026

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026