Doordrishti News Logo

एमडीएम हॉस्टल के गेट के बाहर फिर पकड़ा गांजा,वृद्ध गिरफ्तार

  • मकान पर पुलिस की रेड
  • 666 ग्राम अफीम का दूध बरामद
  • मालिक नहीं मिला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएम हॉस्टल के गेट के बाहर फिर पकड़ा गांजा,वृद्ध गिरफ्तार। कमिश्ररेट की शास्त्रीनगर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के दो प्रकरण दर्ज किए हैं। एक में आरोपी हाथ नहीं लगा,दूसरे में गिरफ्तार किया गया। एमडीएम अस्पताल के हॉस्टल गेट संख्या 4 के बाहर गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे वृद्ध को पकड़ा गया। सूने मकान में रेड देकर 666 ग्राम अवैध अफीम का दूध जब्त किया गया।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम के लिए दो टीमों का गठन पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशानुसार किया गया। इस पर एक टीम ने मिल्क मैन कॉलोनी गली नंबर 9 के सामने रहने वाले सोना राम उर्फ कर्नल पुत्र मानाराम विश्रोई के यहां रेड दी गई। वह घर पर नहीं मिला। घर की तलाशी में 666 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। वह मूल रूप से लूणावास खारा झंवर का रहने वाला है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया। उसके खिलाफ पहले से मादक पदार्थ तस्करी के चार प्रकरण दर्ज हो रखे है।

एमडीएम अस्पताल हॉस्टल के गेट संख्या चार पर गांजा बरामद 
इसी तरह पुलिस की दूसरी टीम ने एमडीएम अस्पताल के हॉस्टल के गेट संख्या 4 पर सरदारपुरा बी रोड कुम्हारों का बास निवासी रामसिंह पुत्र भगवान सिंह को पकड़ा और 57 ग्राम गांजा बरामद किया गया। रामसिंह को कुछ दिनों पहले भी इसी क्षेत्र में गांजे के साथ पकड़ा गया था। थानाधिकारी जुल्फिाकार अली ने बताया कि आरोपी रामसिंह के खिलाफ अब 20 प्रकरण दर्ज है। जिसमें ज्यादातर प्रकरण एनडीपी एस एक्ट के है।इसके अलावा मारपीट,हत्या प्रयास,चोरी,लूट आदि के है।

हॉस्टल के बाहर युवाओं को नशा सप्लाई 
अब तक जांच में पता लगा कि एमडीएम अस्पताल के हॉस्टल गेट संख्या चार के बाहर मादक पदार्थ की सप्लाई होती है। युवाओं को नशा सप्लाई किया जाता है। इस पर पुलिस ने कड़ी निगरानी रखते हुए उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी पहले भी इसी क्षेत्र में पकड़ा गया था।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026