आयुर्वेद विवि के सामने पकड़ा गांजा
- नशे के सौदागर कॉलेजों और महाविद्यालयों के आस पास फैला रहे जाल
- संदिग्ध बाइक सवार गांजा बेचने की फिराक में था
- 59.45 ग्राम गांजा बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आयुर्वेद विवि के सामने पकड़ा गांजा। नशे के सौदागर युवाओं में नशे की प्रवृति बढ़ाने के लिए कॉलेजों, महाविद्यालयों और विद्यालयों के आस पास सक्रिय हो रखे हैं। तीन दिन पहले एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एक महाविद्यालय के पास में हुक्काबार को पकड़ा था। अब पुलिस ने सजगता दिखाते हुए आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के सामने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा और गांजा बरामद किया है। आरोपी से अब गांजे को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।
बाइक सवार बदमाशों ने लूटा पैदल राहगीर का मोबाइल
पुलिस आयुक्त शरत कविराज, डीसीपी पूर्व मनीष चौधरी के निर्देशानुसा और एडीसीपी पूर्व वीरेंद्र सिंह राठौड़ एवं एसीपी मंडोर अनिल शर्मा के सुपरविजन में गठित टीम में शामिल करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी ने 59.45 ग्राम गांजे के साथ युवक को पकड़ा। थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के सामने बस स्टेण्ड के नजदीक बाइक सवार एक युवक गांजा बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस की टीम एएसआई सोहनलाल, कांस्टेबल भैराराम,महिपाल, प्रेमराज, सुनील एवं राकेश आदि वहां पहुंचे।
पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़ कर तलाशी ली तब उसके पास में गांजा मिला। इस पर आरोपी युवक ओसियां के डाबड़ी निवासी थानाराम पुत्र रामूराम को एनडीपी एस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।
