Doordrishti News Logo

सूने स्थान पर नकाबपोश चार युवकों की कारस्तानी

जोधपुर, शहर के भगवान महावीर नगर नांदड़ी के रहने वाले फर्नीचर व्यवसायी को बासनी तंबोलिया में हुडको क्वार्टर के पास चार नकाबपोश युवकों ने मारपीट कर लूट लिया। उसकी बाइक और रूपए लूट कर ले गए। बदमाशों में एक ने फोन कर फर्नीचर व्यवसायी को दरवाजे लगाने के लिए बुलाया था। बाद में लूट की वारदात को अंजाम दिया। रविवार देर रात को इस बाबत मंडोर थाने में केस दर्ज करवाया गया है।

फोन करने वाले बदमाश ने अब अपना फोन भी बंद कर दिया। बुलाने वाले युवक के हुलिया के आधार पर अब इनकी तलाश चल रही है। मंडोर थाने के सबइंस्पेक्टर जगदीश सिंह ने बताया कि मूलत: पाली जिले के रास थानान्तर्गत कुड़क़ी हाल भगवान महावीर नगर नांदड़ी निवासी रमेश पुत्र नेमीचंद सुथार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि एक युवक का उसके पास में तीन चार दिनों से फोन आ रहा था और वह फर्नीचरी दरवाजे लगाने की बात कर रहा था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

इस पर रविवार को फिर उस युवक ने फोन किया और दरवाजे लगाने के लिए माता का थान बुलाया। इस पर रमेश सुथार वहां अपनी बाइक लेकर पहुंचा। तब वह युवक उसकी गाड़ी के पीछे बैठ गया और आगे चलने का बोला। तब ये लोग हुडको क्वार्टर बासनी तंबोलिया गांव में पहुंचे। जहां पर एक अर्धनिर्मित मकान को दिखाया और कहा कि इसमें दरवाजे खिड़कियां लगानी हैं। इतने में तीन अन्य युवक नकाब पहने आए और उससे मारपीट करते हुए जेब से चार हजार रूपए निकाल लिए। फिर उसकी बाइक भी छीन कर ले गए।

इस पर पीडि़त रमेश सुथार फिर मंडोर थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कराने के साथ आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। मगर लुटेरों का सुराग हाथ नहीं लग पाया। फोन करने वाले बदमाश ने बाद में अपना फोन भी स्वीच ऑफ कर दिया।

ये भी पढ़े – हरियाढाणा गांव में गमगीन माहौल में बच्चों का दाहसंस्कार

 

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026