तीस हजार का फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार

  • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में चल रहा था फरार

जोधपुर(डीडीन्यूज),तीस हजार का फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार।जोधपुर ग्रामीण पुलिस की जिला विशेष टीम ने ऑपरेशन धरकरभर के तहत तीस हजार रुपए के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक के निर्देश पर यह ऑपरेशन चलाया गया। डीएसटी टीम ने पीपाड़ शहर के भुण्डाना निवासी सुमेराराम पुत्र गोरधनराम उर्फ बाबूलाल को पकड़ा। पीपाड़ शहर थाने में दर्ज मामले में उस पर 25 हजार और भीलवाड़ा के माण्डल थाने के मामले में पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुनाथ गर्ग के निरीक्षण में प्रभारी लाखाराम की टीम ने यह कार्रवाई की।

नौ दिन तक भीषण गर्मी दिखाएगी प्रचंड रूप

कांस्टेबल देवीलाल की सूचना पर सुमेराराम को पकड़ा गया। आगे की जांच के लिए उसे पीपाड़ शहर थाने को सौंपा गया है। कार्रवाई में प्रभारी लाखाराम,कमांडो देवीलाल, सोहनराम,कांस्टेबल भोमाराम, मदनलाल,श्रवणसिंह,नारायणराम, हरेन्द्र लोहरा और सुरेश डूडी शामिल थे। थाना स्तर पर कांस्टेबल सुनिल भी टीम का हिस्सा थे।

Related posts:

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026

गांजे के साथ युवक को पकड़ा

February 28, 2026

युवती ने घर में फंदा लगाकर दी जान

February 28, 2026