Doordrishti News Logo

कोरोना काल में नाबालिग से ऑनलाइन गेम पर दोस्ती और टिचिंग

  • जोधपुर आकर नाबालिग के फोटो खींच कर किया ब्लैकमेल
  • गहने भी हड़प लिए
  • पुलिस में मामला दर्ज

जोधपुर, शहर के रातानाडा इलाके में रहने वाली एक किशोरी की दोस्ती कोरोना काल में ऑनलाइन एक युवक से हो गई। बाद में यह युवक जनवरी 22 में जोधपुर आकर रहने लग गया। एक होटल में नाबालिग को लेकर गया और छेड़छाड़ के साथ उसके फोटो खींच लिए। बाद में इन फोटोग्राफ्स से ब्लैकमेल कर रूपए गहने हड़प लिए। पीडि़ता के घर पर बात का पता लगने पर अब पॉक्सो एक्ट में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस बारे में गहनता से जांच की जा रही है।

थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी कोरोना काल में ऑन लाइन गेम खेला करती थी। बाद में उड़ीसा के एक युवक सुजीत कुमार से पहचान हो गई। वह ऑनलाइन पढ़ाई भी करवाता था। जनवरी 22 में सुजीत कुमार नाम का शख्स जोधपुर आया और यहां पर ही रहने लग गया। बाद में एक दिन नाबालिग को होटल पर लेकर गया। जहां पर उसके फोटोग्राफ्स खींचने के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने पीडि़त नाबालिग को फोटो ग्राफ्स सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे गहने भी हड़प लिए। इस बात का पता अब घर में चलने पर अब उसके पिता थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया। थानाधिकारी रावत ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026