Doordrishti News Logo

निःशुल्क योग शिविर योगोत्सव- 2022 में प्रतिभागी उत्साहित

जोधपुर, विवेकानंद केंद्र और अंतरराष्ट्रीय योग समारोह समिति के संयुक्त तत्वाधान में गीता भवन प्रांगण में आयोजित हो रहे 11 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर ‘योगोत्सव 2022’ के छठे दिन 80 सहभागियों ने योगाभ्यास किया। सहभागियों ने बताया कि यहां कराए जाने वाला योग अत्यंत सरल और सभी के करने योग्य व लाभकारी भी है। योग प्रमुख पंकज व्यास ने बताया की अब तक शिथिलीकरण,सूर्य नमस्कार और आसनों का प्रशिक्षण और अभ्यास कराया जा चुका है। आसनों में अर्ध कटिचक्रासन,पादहस्तासन, वक्रासन, भुजंगासन,शलभासन,शवासन इत्यादि आसनों का अभ्यास हुआ और सभी ने उत्साह से इस में भाग लिया। इस सब का भव्य उपसंहार 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन होगा।

इस अवसर पर क्रीडा योग के माध्यम से सब के परस्पर परिचय भी हुए जिसे सहभागियों ने बहुत पसंद किया। इस नि:शुल्क कार्यक्रम के आयोजन में विवेकानंद केंद्र के कार्यकर्ता प्रेम रतन सोतवाल,दीपक खैरे,अमित व्यास,नंदकिशोर,श्याम मालवीय,भगवान पंवार,हरि भैया, जुगल किशोर अग्रवाल, राज भूतड़ा, गजेश भूतड़ा,शिल्प फोफलिया, विनीत कपूर, प्रिया अग्रवाल, प्रदीप माथुर, अनमोल शर्मा, गौरव शर्मा, लिच्छा राम, महेंद्र टाक का सक्रिय सहयोग रहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026