Doordrishti News Logo

जयपुर, कृषि विभाग की ओर से कोविड19 महामारी के दृष्टिगत छोटी जोत वाले जरूरतमंद किसानों को राहत देते हुए ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों की फ्री रेंटल स्कीम के तहत सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया ने बताया कि टैफे कम्पनी की फर्म जे फार्म सर्विसेस के माध्यम से आगामी 31 जुलाई तक 2.5 एकड़ से कम भूमि के स्वामित्व वाले किसानों को निःशुल्क किराए पर ट्रेक्टर एवं कृषि यंत्रों की सेवाएं मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि काश्तकार https://jfarmservices.com लिंक के माध्यम से खुद को जे फार्म सर्विसेज एप पर रजिस्टर कर ऑर्डर बुक कर सकते हैं।

मेसी फर्गुसन और आयशर ट्रैक्टर मालिक भी इसी लिंक के माध्यम से अपने आप को जोड़कर ऑर्डर स्वीकार कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नम्बर 18004200100 पर फोन करके भी इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑर्डर केवल खेती के यंत्रों जैसे हल, रोटावेटर, प्लाउ, बिजाई मशीन इत्यादि के लिए ही मान्य होगा।

एक किसान का केवल एक ही ऑर्डर मान्य होगा। कृषि मंत्री ने योजना की सीमित अवधि तथा खरीफ बुवाई के समय को देखते हुए सभी खंडीय संयुक्त निदेशक, उप निदेशक एवं सहायक निदेशक को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक कृषकों को कम्पनी के मोबाइल एप अथवा टोल फ्री नम्बर पर बुकिंग करा कर लाभान्वित कराने में सहयोग करें। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी कृषि विभाग के प्रयासों से कोविड की विकट परिस्थितियों में करीब 27 हजार किसानों को एक लाख घण्टे से ज्यादा की निःशुल्क सेवा दी गई थी।

>>>रेल की चपेट में आने से युवक की मौत

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026