Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के नांदड़ी स्थित पार्श्वनाथ नगर में श्रीराम इंटरनेशनल एकडमी में सुबह निःशुल्क संपूर्ण हेल्थ पैकेज शिविर का आयोजन किया गया।

निदेशक श्रीराम थाकण ने बताया कि न्यूरोथैरेपिस्ट व नेचुरोपैथीस्ट संतुसिंह मेड़तिया द्वारा विद्यार्थियों, स्टाफ एवं पेरेंट्स के इंटीरियर ऑर्गन जिसमें फैटी लीवर, किडनी में एसिड एल्कलाइन बैलेंस करना, हार्ट में ब्लॉकेज, ब्लड का पी एच लेवल, ब्लड की मात्रा कम या बराबर, नाभि सेटिंग, घुटनों की जांच करना आदि के बारे में जानकारी दी।

अपने अंग प्रत्यंग को स्वस्थ रखने, वात पित्त कफ को बैलेंस करने, डीआईपी डाइट से कई एक्यूट व क्रॉनिक डिजीज को ठीक करने तथा जिसको कोई डिजीज नहीं है वह ता जीवन कैसे स्वस्थ रह सकते हैं आदि के नायाब तरीके बताए।

अध्यापिका राज कंवर का बैक पेन एवं श्रीराम थाकण का सर्र्वाइकल व बैक पेन ठीक किया और स्वस्थ रहने के राज बताए। अंत में निदेशक श्रीराम थाकण ने संतुसिंह मेड़तिया और सहयोगी पंकज जांगिड़ का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। भविष्य में योग प्राणायाम व मेडिटेशन द्वारा विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने का शिविर लगाने का प्रस्ताव भी रखा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026