घरेलु काम के लिए मेरिड कपल भेजने की बात पर धोखाधड़ी
80 हजार ऐंठ लिए
जोधपुर,घरेलु काम के लिए मेरिड कपल भेजने की बात पर धोखाधड़ी। शहर के शास्त्रीनगर स्थित डी सेक्टर में रहने वाले वृद्ध परिवार को एक कंपनी की तरफ से घरेलु कार्य के लिए मेरिड कपल भेजने के लिए कहा गया। वृद्ध परिवार ने कंपनी को 80 हजार रुपए दिए मगर बाद में कुंवारे लडक़ा लडक़ी को भेज दिया गया। जिस पर वृद्ध परिवार ने आपत्ति जताते हुए रुपयों की डिमाण्ड वापिस की तो धमकी गई है। शास्त्रीनगर थाने में इस बारे में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ है। पुलिस अब जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें – शहर की सड़कों पर दौड़ रही चोरी की गाड़ियां
पुलिस ने बताया कि डी सेक्टर निवासी पुष्पचंद संचेती पुत्र सुजानमल संचेती की तरफ से रिपोर्ट दी गई। दिल्ली की एक कंपनी जो घरेलू कामकाज के लिए नौकर उपलब्ध करवती है,उसका विज्ञापन देखकर संपर्क किया गया। तब पीडि़त 1 मई 23 को कंपनी को घरेलु कार्य के लिए शादीसुदा कपल की डिमाण्ड रखी। बदले में कंपनी को 80 हजार 957 रुपए पेड किए। मगर कंपनी की तरफ से शादीसुदा कपल के स्थान पर कुंवारे लडक़ा लडक़ी को भेज दिया गया। इस बारे में जब कंपनी के प्रोपराइटर मिस्टर सामिल और ऑथोराइज्ड मुकेश से बात की तो वे धमकाने लगे। इन लोगों से जब पैसे वापिस मांगे तो आनाक ानी की। मगर वापिस रूपए नहीं लौटाए। पुलिस ने अब धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच आरंभ की है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के दूसरे दिन दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक दिवस पर प्रभात फेरी 10 को

श्यामा काली माता के चार दिवसीय कार्यक्रम 8 नवंबर से

जोधपुर की डॉ.अनीता परिहार ने चेन्नई में बढ़ाया राजस्थान का गौरव

दीपावली के बाद बढ़ेगी सर्दी मौसम विभाग का अलर्ट

नावा सिटी स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गुड्स शेड तैयार

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

