जोधपुर, शहर के मसूरिया स्थित श्रमिकपुरा के रहने वाले एक शख्स को कुछ लोगों ने व्यापार में साझेदार बनाने एवं मोटे मुनाफे का प्रलोभन देकर पांच लाख की ठगी कर ली। पीडि़त ने अब देवनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ तफ्तीश आरंभ की है। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। देवनगर पुलिस ने बताया कि श्रमिकपुरा मसूरिया निवासी दिनेश पुत्र हनुमानप्रसाद की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि वर्ष 2015 नवंबर में वह राकेश शर्मा, उमेश सिंघल, संजीव, ललित एवं याज्ञवेंद्र सिंह की संपर्क में आया था। तब इन लोगों ने एक कंपनी चलाना बताया और व्यापार में साझेदारी के लिए मोटा मुनाफा दिए जाने का प्रलोभन दिया। उससे इन लोगों ने अलग अलग किश्तों में पांच लाख की रकम ऐंठ ली। अब तक पांच साल से ज्यादा का समय गुजर गया है। मगर ना तो व्यापार में साझेदार बनाया और ना ही दी गई रकम लौटाई। घटना एएसआई प्रहलादराम जांच कर रहे है।