Doordrishti News Logo
  • कोरोना काल का जमकर उठाया बदमाश दोस्त ने फायदा
  • अब दे रहा धमकियां

जोधपुर, भोपालगढ़ के एक छात्र को उसके दोस्त ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर सोलह लाख की ठगी कर ली। लॉक डाउन और कोरोना काल का जमकर फायदा उठाया। दोस्त और उसकी बहन व मौसेरे भाई को ठग लिया। ना तो नौकरी लग पाई और ना ही अब दी गई रकम बदमाश दोस्त दे रहा है। अलबत्ता जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पीड़ित ने चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने बताया कि भोपालगढ़ के रहने वाले महादेव पुत्र रामनिवास चोटिया ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका एक दोस्त सुखदेव उर्फ ऋषि है। जिसने अपनी कई सरकारी विभागों में जान पहचान होना बताया था। इसके साथ उसने सरकारी नौकरी दिलाने की बात की थी। तब उसके झांसे मेें आकर 3 जून 20 से लेकर 9 नवंबर 20 तक सरकारी नौकरी दिलाने की बात पर 16 लाख रूपए लिए थे।

Money saving deal’s everyday

नौकरी के लिए खुद महादेव, उसकी बहन और मौसेरे भाई को नौक री दिलवाने की बात हुई थी। मगर आज दिनांक तक ना तो सरकारी नौकरी लगवा पाया और ना ही दी गई रकम लौटा रहा है। रकम पीडि़त के द्वारा नगद और चैक के मार्फत दी गई थी। मगर बाद में जब वापिस रूपयों का तकाजा किया गया तो वह जान की धमकियां देने लगा।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि रूपयों का लेन देन अशोक उद्यान के पास में आए उद्यान अपार्टमेंट में किया गया था। घटना में अब पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज करते तफ्तीश आरंभ की है।

>>> डीसीपी भुवन भूषण यादव की बनाई फेक आईडी

Click image to see offers
Click image to see offers👆

 

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026