Doordrishti News Logo

मारवाड़ प्रांतीय राजपूत सभा पूर्व अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का केस

जोधपुर,मारवाड़ प्रांतीय रावणा राजपूत सभा के पदाधिकारियों के बीच विवाद चल रहा है। इसको लेकर अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य सात धाराओं में पहले सरदारपुरा थाने में शिकायत की थी, केस दर्ज नहीं किया तो न्यायालय से गुहार लगाई और कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक आनंद सिंह चौहान ने थाने में रिपोर्ट दी कि वह मारवाड़ प्रांतीय रावणा राजपूत सभा जोधपुर का अध्यक्ष है। इसका पंजीकृत कार्यालय प्लाट संख्या 572, 10वीं रोड सरदारपुरा में है। यह संस्था सहकारी विभाग में पंजीकृत है। वर्ष 2010 से 2013 की अवधि में गणपतसिंह चौहान अध्यक्ष,शेरसिंह झाला महामंत्री और मनोहरसिंह चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया था।

ये भी पढ़ें- नैनीताल के हनुमान धाम पहुंचे विराट और अनुष्का

प्रार्थी ने आरोप लगाया कि संस्था के नियम के अनुसार अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का रहता है, लेकिन गणपतसिंह चौहान व उनकी कार्यकारिणी 2022 तक फर्जी अध्यक्ष बनकर संस्था की सम्पत्ति हड़प करते रहे। प्रार्थी ने गणपतसिंह चौहान,शेरसिंह झाला,मनोहरसिंह चौहान,राजेन्द्रसिंह चावड़ा, समंदर सिंह पंवार, मुकेशसिंह व रतनसिंह तंवर के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

मामले में जब गणपतसिंह चौहान से चर्चा हुई तो उन्होंने बताया कि पहले ही कोर्ट में मामला चल रहा है, अब थाने में मुकद्दमा दर्ज करवा दिया है। छवि खराब करने के लिए यह आरोप लगाए हैं। यदि कोई भी शिकायत है तो न्यायालय पर विश्वास रख निर्णय आने तक इंतजार करना चाहिए। खुद के स्वार्थ के लिए इस तरह की कार्य प्रणाली अपनाई जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

खुलासा: पारिवारिक कलह के चलते घर में चोरी की सूचना झूठी निकली

January 25, 2026

रेलवे वर्कशॉप फुटबॉल में आरबी मैड्रिड चैंपियन

January 25, 2026

कार से उतर कर भागने वाला एक शख्स दस्तयाब

January 25, 2026

रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार

January 25, 2026

दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रगीत का 150वां वर्ष

January 25, 2026

सरकारी विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-पटेल

January 24, 2026

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, माइनिंग एक्ट में केस दर्ज

January 24, 2026

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

January 24, 2026

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

January 24, 2026