Doordrishti News Logo

देशी कट्टा और चाकू सहित चार युवक गिरफ्तार

जोधपुर,देशी कट्टा और चाकू सहित चार युवक गिरफ्तार। शहर की प्रताप नगर पुलिस ने अवैध देशी कट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। अन्य थाना क्षेत्रों में धारदार हथियार लेकर घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रतापनगर थाने के एएसआई मदन सिंह ने गुरों का तालाब के पास में देशी कट्टे के साथ शिव कॉलोनी चांदणा भाखर निवासी साहिल पुत्र शकूर खां को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें – चिरंजीवी योजना बंद नहीं की गई है, नई स्कीम लाएंगे-चिकित्सा मंत्री

प्रतापनगर थाने के एसआई चनणाराम ने शिव कॉलोनी चांदणा भाखर निवासी श्रवण पुत्र लक्ष्मण राम को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया। सरदारपुरा पुलिस थाने के एएसआई ओपाराम ने कबीर नगर धनसहिदा कॉलोनी निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र मोहम्मद खलील को चाकू सहित पकड़ा। वह महात्मा गांधी स्कूल रोड पर चाकू लेकर घूम रहा था। जबकि विवेक विहार थाना पुलिस की एसआई लक्ष्मी ने गुढ़ाविश्रोईयान में सारणों की ढाणियों निवासी जवरीलाल पुत्र मेकाराम विश्रोई को गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026