दुर्घटना में एएसपी सहित चार पुलिस कर्मी घायल

  • आईजी विजिलेंंस की गाड़ी बायतु के समीप दुर्घटनाग्रस्त
  • ग्रीन कोरिडोर से जोधपुर लाने पर एमडीएम की दीवार से टकराई एंबुलैंस
  • एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल

जोधपुर(डीडीन्यूज),दुर्घटना में एएसपी सहित चार पुलिस कर्मी घायल। पुलिस महानिरीक्षक विजिलेंस की गाड़ी अनुसंधान कार्य के लिए बाड़मेर जा रही थी। गाड़ी में एएसपी सहित तीन अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। उनकी गाड़ी जब बायतु में पहुंची तब एक कार से जा भिड़ी। हादसे में एएसपी,एएसआई और दो कांस्टेबल घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें – देश भक्ति के फिल्मों का सितारा अस्त हो गया

गंभीर रूप से घायल एक कांस्टेबल को ग्रीन कोरिडोर कर जोधपुर लाया गया। यहां जोधपुर एमडीएम अस्पताल में एंबुलैंस चालक नियंत्रण खो बैठा और दीवार से गाड़ी भिड़ गई। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। बाद वहां मौजूद अस्पताल प्रशासन प्रशासन,पुलिस आदि ने व्यवस्थाओं को संभाला।

जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार के कार्यालय में लगी विजिलेंस टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद,एएसआई हुकमसिंह, वाहन चालक दिलीप और कांस्टेबल अनिल चौधरी सुबह किसी प्रकरण की जांच के लिए जोधपुर से बाड़मेर की तरफ जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी बायतु के पास पहुंची तब सामने से संभवत: एक क्रेटा कार आ गई और उससे भिड़ गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सभी लोग घायल हो गए।

एएसपी अरविंद,एएसआई हुकमसिंह,कांस्टेबल अनिल चौधरी, दिलीप को तत्काल बालोतरा अस्पताल ले जाया गया। मगर कांस्टेबल अनिल चौधरी की हालत ज्यादा गंभीर होने पर ग्रीन कोरिडोर कर जोधपुर रैफर कर दिया गया। यहां जोधपुर पहुंचने एंबुलैंस का चालक नियंत्रण खो बैठा। एडीएम अस्पताल पहुंचने के साथ ही गाड़ी दीवार से जा भिड़ी और दीवार टूट गई। एंबुलैंस भिडऩे का धमाका इतना तेज था कि अस्पताल में एकबारगी अफरातफरी मच गई।

आईजी पहुंचे अस्पताल 
इधर घटना की जानकारी मिलने के साथ पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार अस्पताल पहुंचे। जहां घायलों की सुध ली गई। कांस्टेबल अनिल चौधरी की हालत गंभीर बनी है।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

खबर को शेयर कीजिए

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026