Doordrishti News Logo

दुल्हन के परिवार के चार लोग गिरफ्तार,जेल भेजा

  • होटल से दुल्हन के अपहरण का मामला
  • बोरानाडा थाने में पति की तरफ से दर्ज कराया गया था मामला

जोधपुर,दुल्हन के परिवार के चार लोग गिरफ्तार,जेल भेजा। शहर के बोरानाडा क्षेत्र में एक होटल पर खाना खा रही महिला का अपहरण कर लिया गया था। एसयूबी में आए कुछ लोग उसे उठाकर ले गए। इस बारे में महिला की पति ने बोरानाडा थाने में पत्नी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। पति का कहना है कि हाल ही में उसने लवमैरिज की थी। दोनों एक ही जाति के हैं। थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि नागौर जिले के रहने वाले एक युवक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने नागौर जिले की एक युवती जो उसकी जाति की है। दोनों ने यहां आकर 19 जनवरी को आर्य समाज में शादी की थी। 2 फरवरी को वह अपनी पत्नी और अन्य लोगों के साथ यहां बोरानाडा क्षेत्र एक होटल पर खाना खा रहे थे। तब लडक़ी का मामा और अन्य लोग दो एसयूबी लेकर आए और उसे उठाकर ले गए। उसने अपनी पत्नी की जानमाल के नुकसान के आशंका में पत्नी के अपहरण का केस दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें – युवक ने फंदा लगाकर दी जान

थानाधिकारी ढाका ने बताया कि इसमें लडक़ी परिवार के चार लोग नागौर निवासी अनोपराम,दिनेश,रिछपाल, सुरेश एवं एक अन्य को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा मेें भेज दिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026