देशनोक रेलवे स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेनों का ठहराव सोमवार से

  • भगत की कोठी-जम्मूतवी, साबरमती-जम्मूतवी,बीकानेर राजस्थान संपर्क क्रांति व सिकंदराबाद-बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेनों का आवागमन में प्रारंभ होगा ठहराव
  • करणी माता मंदिर आवागमन के लिए बढ़ेगी सुविधा

जोधपुर(डीडीन्यूज),देशनोक रेलवे स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेनों का ठहराव सोमवार से। रेल प्रशासन द्वारा करणी माता मंदिर के श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के देशनोक रेलवे स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेनों का ठहराव सोमवार से चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ किया जा रहा है।

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि हाल ही में पुनर्विकसित किए गए देशनोक रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का प्रायोगिक आधार पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है जिसके तहत ट्रेन 19225,भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (प्रतिदिन) जो 9 जून से भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह देशनोक स्टेशन पर सुबह 10.52 बजे आकर 10.54 बजे प्रस्थान करेगी जबकि वापसी में ट्रेन 19226,जम्मूतवी- भगत की कोठी एक्सप्रेस (प्रतिदिन) जो 8 जून से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह देशनोक स्टेशन पर 9 जून से दोपहर 4.06 बजे आकर 4.08 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार ट्रेन 19223,साबरमती- जम्मूतवी एक्सप्रेस (प्रतिदिन) जो 9 जून से साबरमती से प्रस्थान करेगी वह देशनोक स्टेशन पर उसी दिन रात्रि 10.34 बजे आकर 10.36 बजे प्रस्थान करेगी जबकि वापसी में ट्रेन 19224,जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस (प्रतिदिन) जो 9 जून से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह देशनोक स्टेशन पर 10 जून से रात्रि 1 बजे आकर 1.02 बजे प्रस्थान करेगी।

डीआरएम के अनुसार ट्रेन 22463,दिल्ली सराय रोहिल्ला- बीकानेर राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट (द्विसाप्ताहिक) जो 13 जून से दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी वह 14 जून से देशनोक स्टेशन पर सुबह 6.56 बजे आकर 6.58 बजे प्रस्थान करेगी जबकि वापसी में ट्रेन 22664, बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट (द्विसाप्ताहिक) जो 10 जून से दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी वह देशनोक स्टेशन पर शाम 6.34 बजे आकर 6.36 बजे प्रस्थान करेगी। करणी माता मंदिर के श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु लंबी दूरी की ट्रेन सिकंदराबाद-हिसार-सिकंदराबाद सुपरफास्ट का भी देशनोक स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ किया जा रहा है।

जोधपुर: हैड कांस्टेबल पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का मामला,हिस्ट्रीशीटर सहित चार गिरफ्तार
ट्रेन 22737,सिकंदराबाद-हिसार सुपरफास्ट( द्विसाप्ताहिक) जो 10 जून से सिकंदराबाद से प्रस्थान करेगी वह देशनोक स्टेशन पर तीसरे दिन 12 जून को सुबह 11.42 बजे आकर 11.44 बजे प्रस्थान करेगी जबकि वापसी में ट्रेन 22738, हिसार-सिकंदराबाद सुपरफास्ट (द्विसाप्ताहिक) जो 13 जून से हिसार से प्रस्थान करेगी वह देशनोक स्टेशन पर उसी दिन शाम 7.52 बजे आकर 7.54 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन का अन्य स्टेशनों पर ठहराव और समय रहेंगे यथावत
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा के अनुसार इन चार ट्रेनों के जोधपुर मंडल के देशनोक रेलवे स्टेशन पर आवागमन में ठहराव से ट्रेनों का अन्य स्टेशनों पर ठहराव और वहां से संचालन समय में कोई परिवर्तन नही किया जाएगा।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026