Doordrishti News Logo

उम्मेद चिकित्सालय में एक साथ चार बच्चों का जन्म

दो लड़के व दो लड़कियां हुई

जोधपुर,उम्मेद चिकित्सालय में एक साथ चार बच्चों का जन्म। शहर के उम्मेद अस्पताल में सोमवार सुबह 11 बजे महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के पिता जैसलमेर निवासी चंदनसिंह ने बताया कि डॉ.इंद्रिरा भाटी ने आॅपरेशन कर उसकी पत्नी तुलछा कंवर का सुरक्षित प्रसव करवाया जिससे सुबह 11 बजे चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया। जिसमें दो लड़के व दो लड़कियां हैं।

यह भी पढ़ें – सबइंस्पेक्टर सर्जिल मलिक का शव परिजन को सुपुर्द,जैसलमेर लेगए

चंदनसिंह ने बताया कि उसकी पत्नी व उसको पहले मालूम नहीं था कि चार बच्चे होंगे लेकिन साढ़े चार महिने बाद उसकी पत्नी को पीड़ा हुई तब सोनोग्राफी करवाने पर मालूम चला कि उसके चार बच्चे होंगे। उसके बाद महिला रोग चिकित्सक इंद्रा भाटी से चिकित्सकीय परामर्श के बाद सोमवार को उसकी पत्नी ने आॅपरेशन से चार बच्चों को जन्म दिया। अब उसकी पत्नी तुलछा व चारों बच्चों की हालत ठीक है। चिकित्सकों ने बच्चों को अभी नर्सरी में रखा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: