Doordrishti News Logo

बीजेएस स्वर्गाश्रम में कॉलोनी निवासियों ने किया श्रमदान

पार्क की तरह नजर आत है स्वर्गाश्रम

जोधपुर,बीजेएस स्वर्गाश्रम में कॉलोनी निवासियों ने किया श्रमदान। बीजेएस कॉलोनी स्थित राजपूत स्वर्गाश्रम में रविवार को कॉलोनी वासियों द्वारा श्रमदान कर स्वर्गाश्रम में साफ सफाई की गई।बीजेएस का राजपूत स्वर्गाश्रम को साफसुथरा बनाए रखने को यहां निरंतर कॉलोनी वासियों द्वारा श्रमदान किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें – सुंदरकाण्ड में आए युवकों पर रॉड और हॉकियों से हमला

स्वर्गाश्रम में श्रमदान की परम्परा
स्वर्गाश्रम की देखभाल करने वाले समाजसेवी मूल सिंह सेवा व रणसिंह शेखावत ने बताया कि बीजेएस का राजपूत स्वर्गाश्रम में निरंतर कॉलोनी वासियों द्वारा श्रमदान किया जाता है ताकि यह साफ सुथरा बना रहे। उन्होंने बताया कि वैसे श्रमदान का कार्य होता रहता है लेकिन प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रातः 7:30 विशेष श्रमदान किया जाता है।

पार्क सा नजर आता है स्वर्गाश्रम
कॉलोनी वासी समाजसेवी स्वरूप सिंह सांगलिया ने बताया कि वैसे तो स्वर्गाश्रम व्यक्ति के जीवन की अंतिम यात्रा का स्थल होता है। उन्होंने बताया कि बीजेएस कॉलोनी का राजपूत स्वर्गाश्रम कॉलोनी वासियों की मेहनत व निष्ठा के कारण साफ सुथरा रहता है और यह पार्क की तरह नजर आता है। उन्होंने बताया कि इस स्वर्गाश्रम में विभिन्न प्रजाति के फलदार, छायादार पेड़ वर्षों से लगाए हुए हैं,जो आज बड़े-बड़े वृक्षों का रूप ले चुके हैं और चारों तरफ इसमें हरियाली व्याप्त है। उन्होंने बताया कि इसमें लॉन भी लगी हुई है। यहां पर एक साथ 6 दाह संस्कार हो सके इसके लिए व्यवस्था भी की हुई है। छोटे बच्चो के दाह संस्कार की अलग से व्यवस्था है। दाह संस्कार के समय बैठने के लिए टिन शेड युक्त वेंच लगाई गई हैं। ऊपर पेड़ों की छाया रहती है,इसके कारण सर्दी, गर्मी और वर्षा में दिक्कत नही होती है। परिसर में लकड़ी की भी पर्याप्त व्यवस्था रहती है। वाटर कूलर व टॉयलेट की सुविधा भी यहां है।

इनकी रही श्रमदान में भागीदारी
श्रमदान में मूल सिंह सेवा,रण सिंह शेखावत,स्वरूप सिंह शेखावत,राजेंद्र सिंह लीलिया,वीरेंद्र सिंह राठौड़,राजेंद्र सिंह कपूरिया,शैतान सिंह नेवरा, जितेंद्र सिंह शेखावत,करणवीर सिंह बर,विजय सिंह जालसू ,उम्मेद सिंह डाबड़ी,श्याम सिंह गौड़, राम सिंह ललाना,श्रवण सिंह राठौड़,रणजीत सिंह ज्याणी,नरेंद्र सिंह तँवर,बजरंग सिंह नरूका,महिपाल सिंह सेंगर,सुरेंद्र सिंह पीलवा,अरविंद सिंह भाटी, सवाई सिंह शेखावत,राजेंद्र सिंह शेखावत,जबर सिंह खेडूली ने स्वर्गाश्रम में साफ सफाई कर भागीदारी निभाई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: