जोधपुर, शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने टे्रक्टर चोरी के मामले का आज खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर टे्रक्टर को जब्त किया गया है। पुलिस अभियुक्तों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि 7 नवंबर को केरू निवासी डूंगरराम पुत्र गोविंद राम को एक टे्रक्टर रात को चोरी हो गया था। इस पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आस पास के संदिज्ध लोगों की पड़ताल के बाद टे्रक्टर चोरी के आरोप में भाखरीबास केरू निवासी सुनील पुत्र रूपाराम जोशी, केरू सुनारों की प्याऊ निवासी सरूप पुत्र विरमाराम विश्नोई, सिंधियों का बास केरू निवासी बिलाल खां उर्फ बिल्लो पुत्र सागर खां और सीफो का बास केरू निवासी वायदअली उर्फ अली पुत्र सफी मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी का टे्रक्टर भी जब्त कर लिया। अभियुक्तों को एक दिन की पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।