Doordrishti News Logo

घर में आग लगाने के चार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने गत माह एक मकान में आग लगाने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे अब पूछताछ की जा रही है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि गत 18 मई को थाना क्षेत्र में एक घर में आग लगने की घटना हुई थी। इस बारे में पीडि़त की तरफ से मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने अब इसमें केरू स्थित कुम्हारों का बास निवासी सुनील प्रजापत,दिनेश प्रजापत, रवि प्रजापत एवं भरत प्रजापत को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से पूछताछ चल रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –  http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: